फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मकर संक्रांति पर मामा के यहां आए बालक पर मधुमक्खियों ने किया हमला, हालत गंभीर

Sun, 15 Jan 2023 10:03 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक बालक पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। 14 साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह शहर में बजरिया निवासी एक बालक अपने मामा के यहां मकर संक्रांति पर्व मनाने गया हुआ था। यहां वह एक पेड़ पर चढ़ रहा था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बालक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि 14 साल के मनोज पिता मुन्ना चक्रवर्ती बजरिया वार्ड नंबर तीन हजारी की तलैया के पास रहता है। वह अपने मामा के यहां पटेरा थाना के मझगुवां हंसराज गांव गया हुआ था। रविवार सुबह वह शौच के लिए गया था। इसी दौरान वहां लगे एक महुआ के पेड़ पर वह चढ़ने लगा। उस पेड़ में मधुमिक्खयों का छाता भी लगा था। बालक के पेड़ पर चढ़ने के कारण एक डाल हिलने लगी, जिस पर मधुमक्खियों का छाता भी हिलने लगा। बड़ी संख्या में मधुमक्खियां बालक पर लिपट गईं।

बालक के शरीर में मधुमक्खियों ने कई जगह डंक मार दिए। आसपास मौजूद लोगों ने बालक के चीखने की आवाज सुनकर उसके पास पहुंचे, उसे वहां से अलग किया और परिजनों को सूचना दी। परिजन बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसके शरीर में लगे डंक बाहर निकाले गए और इलाज शुरू किया गया। बालक को उसकी मौसी माया चक्रवती और ननिहाल के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें