अधिकारी मौके पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी मौके पर पहुंचे...
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने की जानकारी मिलने पर पहले नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शहर की का फैक्ट्री से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई और फॉर्म के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि गाड़ियां कम पड़ रही थी।
आग को लगातार बढ़ते देख जावरा, नामली, धामनोद और सैलाना सहित अन्य स्थानों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी रतलाम पहुंचने लगी और आग बुझाने के जतन करती नजर आई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग थोड़ी कमजोर पड़ती नजर आई, लेकिन उसके बाद भी आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को ठंड में पसीने छूट गए।