फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: फसल खराब होने के सदमे में किसान की मौत, पंप सेट बेच किया अंतिम संस्कार, कमलनाथ बोले- यह है हकीकत

Sun, 25 Sep 2022 09:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक किसान ने वर्षा के कारण उड़द की फसल खराब होने के सदमे में दम तोड़ दिया। परिजनों ने खेत में पंप सेट का इंजिन बेचकर अंतिम संस्कार किया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं की यह हकीकत हैं।
 
विज्ञापन
कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तंज कसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के छीपोन गांव में एक किसान लल्लीराम कुशवाह की गुरुवार को खेत में मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण वर्षा के कारण उड़द की खेत में कटी रखी फसल खराब होने से सदमे में आना बताया। लल्लीराम कुशवाह का कोई बच्चा नहीं है। उनकी पत्नी के पास पति के अंतिम संस्कार करने के लिए भी पैसे नहीं थे। परिजनों ने किसी से अंतिम संस्कार के लिए मदद भी नहीं मांगी। खेत में रखे पंप सेट के इंजिन को बेचकर अंतिम संस्कार किया। वहीं, इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि यह स्वर्णिम मध्य प्रदेश की व शिवराज सरकार की योजनाओं की हकीकत हैं।
विज्ञापन

 
कमलनाथ ने कहा कि सरकार भले जनसेवा अभियान चलाए। जनता को गुमराह करने के लिये खूब शिविर लगाए, लेकिन आज सरकार की किसी भी योजना का लाभ किसी भी पात्र व्यक्ति को नहीं मिल पा रहा है और हर योजना का लाभ देने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन को शनिवार को मामले की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए। अब प्रशासन किसान की मौत के कारण का पता लगा रहा है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें