फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पुरानी पेंशन बहाली समेत 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने भोपाल में प्रदर्शन किया

Wed, 23 Nov 2022 08:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बिजली कर्मचारियों ने कहा है कि कई बार अपनी मांगो को लेकर सरकार के सामने धरना प्रदर्शन कर चुके है। सद्बुद्धि यज्ञ कर चुके है मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके है और ऊर्जा मंत्री से मिल चुके है। हर बार सरकार आश्वासन देती है।
विज्ञापन
भोपाल में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में बुधवार को प्रदेश के बिजली कर्मचारी अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एकजुट हुए और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगों को पूरा नहीं करने पर दिसंबर में महा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 
प्रदेश की बिजली व्यवस्था को संचालित करने वाले कर्मचारियों की मांगो को अनदेखा करना सरकार को भरी पड़ सकता है। रबी के सीजन में जब बिजली की डिमांड ज्यादा है किसान इस वक्त सिचाई के लिए पर्याप्त बिजली की मांग कर रहा है तब बिजलीकर्मचारी भी सरकार पर   अपनी मांगो को दबाव बनाने लगे है। बुधवार को प्रदेश के हजारो बिजली कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगो को लेकर राजधानी के बिजली नगर में रैली निकाली और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारी कर्मचारियों ने बिजली सेक्टर बचाओ, भारत बचाओ नारे लगाए।
 
बिजली कर्मचारियों ने कहा है कि कई बार अपनी मांगो को लेकर सरकार के सामने धरना प्रदर्शन कर चुके है। सद्बुद्धि यज्ञ कर चुके है मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके है और ऊर्जा मंत्री से मिल चुके है। हर बार सरकार आश्वासन देती है। इसलिए अब हम सिर्फ मांग पूरी होने पर ही मानेंगे और यदि मांग पूरी नहीं होती है तो दिसंबर में पूर्ण रूप से काम का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। कर्मचारियों ने इस दौरान प्रदेश में ब्लैकआउट की स्थिति बनने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 
कर्मचारियों की मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, संविदा नियमितीकरण-गुजरात प्लान लागू करने की मांग, पावर सेक्टर में निजीकरण प्रक्रिया को रद्द करने, बिजली आउट सोर्स कर्मचारियों का संविलियन एवं वेतन वृद्धि-मेडिकल क्लेम पॉलिसी लागू करने और अनुकंपा नियुक्तियों के प्रकरणों का निराकरण करते हुए नियुक्तियां एवं सभी वर्गों का प्रमोशन तथा बिजली पेंशनरों आश्रित को महंगाई भत्ता 38% करने की मांग शामिल है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें