फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जावरा में सोया प्लांट पर ED का छापा, पहले मजदूरों को बाहर निकाला फिर कर्मचारियों के मोबाइल कराए बंद

Wed, 31 Jan 2024 07:32 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम

सार

रतलाम जिले के जावरा में औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंबिका सोल्वेक्स और वर्धमान सॉल्वेंट प्लांट में सुबह से ईडी की कार्रवाई चल रही है। ईडी की 8 से 10 लोगों की टीम फैक्ट्री में दस्तावेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
रतलाम जिले में ईडी की कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले के जावरा में प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित सोया प्लांट पर छापा मारा है। बुधवार सुबह तीन कार में सवार इंदौर से जावरा पहुंची टीम ने सबसे पहले फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकाला और उसके बाद फैक्ट्री संचालकों सहित ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों के मोबाइल बंद करवा दिए। 
विज्ञापन


ईडी की टीम सुबह से ही फैक्ट्री के दस्तावेज खंगालती रही। कार्रवाई देर शाम भी जारी थी। कार्रवाई को लेकर टीम ने मीडिया से कोई चर्चा नहीं की। रतलाम जिले के जावरा में औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंबिका सोल्वेक्स और वर्धमान सॉल्वेंट प्लांट में सुबह से ईडी की कार्रवाई चल रही है। ईडी की 8 से 10 लोगों की टीम फैक्ट्री में दस्तावेज खंगाल रही है। इस फैक्ट्री में सोयाबीन और उससे जुड़े प्रोडक्ट का काम होता है। ईडी की टीम ने आते ही सोयाबीन प्लांट में सबसे पहले फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों की छुट्टी कर दी गई। इसके बाद फैक्ट्री का मेन गेट बंद कर दिया गया। गेट बंद होने के बाद ईडी के अधिकारियों ने जांच शुरू की है।

हालांकि, इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है कि आखिर प्रवर्तन निदेशालय की टीम किस मामले की जांच या अनियमितता को लेकर जावरा पहुंची है। रतलाम जिले में ईडी की यह पहली कार्रवाई है। इसे लेकर यहां हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन

अंबिका साल्वेक्स के इस प्लांट में पूर्व में भी समय-समय पर आयकर, जीएसटी की कार्रवाई हो चुकी है। इस कंपनी के इंदौर, नीमच सहित अन्य स्थानों पर भी प्लांट बताए जा रहे हैं। संभवतः रतलाम जिले में पहली बार ईडी की कार्रवाई हो रही है। कुछ अधिकारियों से जानकारी भी लेना चाही, लेकिन अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें