फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में कुएं में मोटर सुधारने उतरे दो सगे भाइयों की मौत, जहरीली गैस व करंट से मौत होने की आशंका

Mon, 20 Feb 2023 11:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल में दो सगे भाइयों की एक हादसे में मौत हो गई। दोनों अपने मोटर पंप सुधारने कुएं में उतरे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मऊ में कुएं में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ निवासी चंद्रप्रकाश गोस्वामी (46) के मकान में कुएं से पानी निकालने के लिए अंदर मोटर पंप लगाने गया था। थोड़ी देर बाद उसका भाई शेषमणि गोस्वामी (35) भी कुएं में उतर गया।
विज्ञापन


दोनों जब काफी देर तक वापस नहीं आए तो छानबीन की गई, देखा तो दोनों ही कुएं में अचेत पड़े थे। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बचाव दल की मदद से दोनों को बाहर निकाला, दोनों की मौत हो चुकी थी। हालांकि दोनों की मौत कैसे हुई, ये तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। पर माना जा रहा है कि कुएं में किसी गैस की वजह से दोनों बेसुध हुए और उनकी मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है कि मोटर सुधारते वक्त करंट लग गया हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें