फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमरिया में 18 महीने की बाघिन शावक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मौत पर ये बोले अधिकारी

Thu, 02 Mar 2023 08:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघिन शावक का शव मिला है। शावक की मौत पर पार्क अधिकारी का कहना है, संभवत आपसी संघर्ष के बीच मौत हुई है।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में फिर 18 महीने के बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि मृत बाघिन डोभा बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ-374 राजस्व क्षेत्र लमनहाहार में मृत अवस्था मे मिली है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो गुरुवार सुबह गश्ती दल घटना स्थल के करीब गश्ती कर रहा था, तभी मृत अवस्था में बाघिन मिली। घटना के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन अनुसार क्षेत्र की घेराबंदी कर क्षेत्र में डॉग स्काड द्वारा सघन निरीक्षण किया गया है, जिसमें घटना स्थल के करीब कई जगह ब्लड देखे गए।

पार्क अधिकारियों की माने तो बाघिन के मौत के कारण प्राथमिक दृष्ट्या बाघों का आपसी संघर्ष है। फिलहाल, बाघिन की मौत के बाद आवश्यक कार्रवाई कर पार्क अधिकारियों, वन्य प्राणी चिकित्सक, एनटीसीए प्रतिनिधि के समक्ष गुरुवार शाम मृत बाघिन शावक का पीएम आदि कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें