फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp News: सीएम ने यूरिया वितरण में गड़बड़ी पर बुलाई आपात बैठक, दोषियों पर FIR करने के निर्देश

Fri, 09 Sep 2022 09:02 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर संभाग में यूरिया वितरण में गड़बड़ी को लेकर शुक्रवार सुबह 7 बजे बड़ी बैठक बुलाई। बैठक में मुख्यमंत्री ने दोषियों पर तत्काल एफआईआर कर उन्हें गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर सुबह बैठक बुलाई। बैठक में प्रमुख सचिव कृषि, प्रमुख सचिव सहकारिता, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, एमडी मार्कफेड सहित वीसी से जबलपुर संभाग के कमिश्नर, आईजी कलेक्टर, एसपी शामिल हुए। जबलपुर संभाग आयुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि यूरिया खाद के आवंटन की जिम्मेदारी कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) की थी। 25 अगस्त को जबलपुर में 2600 मीट्रिक टन के रैक लगे थे। कृभको को बता दिया गया था कि किस जिले को कितना आवंटन जाना है। जबलपुर आयुक्त ने संभाग के जिलेवार आवंटन की जानकारी दी। कृभको निजी परिवहन कर्ताओं द्वारा विभिन्न जिले में यूरिया की आपूर्ति करता है। परिवहनकृता द्वारा 28 अगस्त से 31 अगस्त के बीच परिवहन किया गया, लेकिन इन्हें जो स्थान बताए गए थे, उनके स्थान पर यूरिया निजी स्थानों पर सप्लाई किया गया।
विज्ञापन




फर्टिलाइजर मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डर का वायलेशन  
मुख्यमंत्री शिवराज ने दोषियों पर तत्काल एफआईआर कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही कड़ी कार्रवाई करने को कहा। आयुक्त ने बताया कि खाद डायवर्ट करने पर फर्टिलाइजर मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डर का वायलेशन हुआ है। 3ए, 3बी, 3सी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत आज ही एफआईआर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


किसान को खाद की कमी नहीं होना चाहिए 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जलबपुर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद वितरण में लगी कंपनियों को समझाने से काम नहीं चलेगा। दोषियों के विरुद्ध एक्शन लेकर बताए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से समन्वय कर राज्य के लिए पर्याप्त आवंटन सुनिश्चित किया गया है। किसान तक खाद की आपूर्ति पर कड़ी नजर रखी जाए। जरूरत के समय किसान को खाद की कमी नहीं होना चाहिए।
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें