फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में निजी स्कूल में चौथी कक्षा के बच्चे को टीचर ने बाल पकड़कर खींचे, पीटा, एफआईआर दर्ज

Fri, 09 Sep 2022 07:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र की बात करने पर टीचर ने पिटाई कर दी। 10 साल के बच्चे के बाल पकड़कर खींचे और थप्पड़ मारे। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐशबाग इलाके के एबीएम हायर सेकंडरी स्कूल की घटना 5 सितंबर शिक्षक दिवस की है। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। इसमें टीचर बच्चे के बाल पकड़कर खींच रहा है और उसे थप्पड़ ही थप्पड़ मार रहा है। बताया जा रहा है कि शिक्षक दिवस के दिन स्कूल में कार्यक्रम चल रहा था। बीच कार्यक्रम में कुछ बच्चे आपस में बात कर रहे थे। तभी टीचर यूनुस खान ने चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 10वीं बच्चे की पिटाई कर दी। इसका वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद टीचर को संस्पेड कर दिया गया।
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में पुलिस ने टीचर के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें