मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह 8,45 बजे हेलीकॉप्टर से ग्राम सुरेल पहुंचे, जहां उन्होंने पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव की बेटी के विदाई समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें कि सीएम को गुरुवार को शादी समारहो में शामिह होना था, पर मौसम खराब होने के कारण शामिल नहीं हो पाए थे।
सीएम शिवराज शुक्रवार सुबह अशोकनगर में विवाह स्थल सुरेल गांव पहुंचे थे, जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा हेलीपैड पर उनका स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया। बता दें कि 22 जून को पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र यादव की बेटी प्रियंका यादव की शादी थी। मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हुआ था, जिसके बाद शुक्रवार को सीएम विदाई समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। लगभग 20 मिनट तक सीएम कार्यक्रम स्थल पर रुके। वर-वधू को गुलदस्ता देकर सुखद दांपत्य जीवन में प्रवेश करने की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री के परिजनों से मुलाकात की उसके बाद बेटी की विदाई की रस्म पूरी होने के बाद वहां से चले गए। सीएम की विदाई समारोह में आने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल के तहत पूरी तैयारी की गई थी।