केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
छिंदवाड़ा पहुंची बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंच से बीजेपी सरकार की उपलब्धियां निगाई तो वहीं राहुल गांधी और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, छिंदवाड़ा आने से कांग्रेस विचलित हो गई है, ऐसा मुझे बीजेपी जिलाध्यक्ष ने बताया है। इसका कारण यही है कि राहुल गांधी को मेरी जैसी साधारण सी कार्यकर्ता ने चुनाव हरा दिया। चुनाव क्या हराया, वह सीधे उत्तर भारत से दक्षिण भारत में भाग खड़े हुए।
वहीं, प्रेस वार्ता में स्मृति इरानी ने कमलनाथ के द्वारा कथा आयोजित कराने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी की यदि धर्म के प्रति आस्था है तो उन्हें गांधी खानदार को चुनौती देनी चाहिए कि डीएमके से आप नाता तोड़ें। यदि आप वाकई में सनातन धर्म को मानते हो तो। स्मृति ईरानी ने इसके अलावा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि मैं अमेठी को नहीं छोड़ सकती हूं, लेकिन अब अमेठी के बाद छिंदवाड़ा की बारी है।
राहुल गांधी और राबर्ट वाड्रा पर साधा निशाना
स्मृति ईरानी ने आमसभा में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आई तो जीजा जी ने जमीन घोटाला कर लिया, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भू माफियाओं से 23 हजार एकड़ भूमि माफियाओं से मुक्त कराई है।