फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंदसौर से इंदौर जा रहे तीन युवकों की कार पुलिया से टकराई एक की मौत, कार चालक सहित दो गंभीर घायल

Fri, 01 Dec 2023 05:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर से इंदौर जा रहे तीन दोस्तों की कार पुलिया से टकराई गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई तो दो गंभीर घायल हो गए हैं। ये तीनों गृहप्रवेश के कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले के शामगढ़ से गृह प्रवेश के समारोह में भाग लेने के लिए इंदौर जा रहे तीन युवकों की कार असंतुलित होकर पुलिया की दीवार से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को पहले जिला अस्पताल मंदसौर भेजा गया। इसके बाद इनमें से एक को गंभीर होने पर इंदौर रैफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शामगढ़ निवासी कृष्ण कुमार उर्फ राजू पिता राधेश्याम मालवीय (30), रोहित पिता भोना पटेल (25) और निजी फायनेंस कंपनी का मैनेजर भूपेंद्रसिंह चौहान (40) निवासी इंदौर रात करीब 11 बजे इंदौर के लिए शामगढ़ से कार में सवार होकर निकले। कार को भूपेंद्रसिंह चला रहा था। शामगढ़ से कुछ दूरी तय करने पर सुवासरा के ग्राम बलाईखेड़ा के पास कार अनियंत्रित हो गई। इसके चलते कार पास ही पुलिया से टकरा गई। इसमें पीछे बैठे कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक भूपेंद्रसिंह और रोहित को चोट आई। पास ही में खेतों पर काम कर रहे लोगों ने पुलिस और 108 को सूचना दी और तीनों युवकों को कार से बाहर निकाला। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं रोहित और भूपेंद का उपचार शुरू कर दिया। भूपेंद्र के परिजन उसे इलाज के लिए इंदौर ले गए। 

भूपेन्द्र के घर का ही था गृहप्रवेश
जानकारी के अनुसार भूपेंद्रसिंह के घर का ही गृह प्रवेश का समारोह था। चूंकि भूपेंद्र निजी फायनेंस कंपनी में शामगढ़ में मैनेजर के पद पर पदस्थ था। रोहित और राजू उसके मित्र थे और राजू फायनेंस कंपनी में काम भी करता था। जबकि रोहित होटल व्यवसायी है। भूपेंद्र के परिजन घर को सजा के गृह प्रवेश के समारोह के लिए उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन समारोह की खुशियां खबर मिलते ही गम में बदल गई।
विज्ञापन


नहीं जाना चाह रहा था राजू
राजू के मित्रों एवं करीबियों की मानें तो रात को जब भूपेंद्र ने राजू से इंदौर चलने के लिए कहा तो पहले तो उसने जाने से मना कर दिया। जब भूपेंद्र ने जोर दिया तो वह चलने को राजी हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की माने तो मौसम खराब था। कोहरा छाना भी शुरू हो गया था। इसके अलावा जिस जगह हादसा हुआ वहां एक खतरनाक मोड़ भी है। बताया जा रहा है कि मोड़ पर गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई। इसके चलते गाड़ी सड़क से उतर गई और उसका पिछला हिस्सा पुलिया की दीवार से टकरा गया। इससे पीछे बैठे राजू की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें