फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा जा रही बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात यात्री घायल

Tue, 05 Jul 2022 03:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से बरात लेकर जा रही एक बस तेन्दनी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में बस में सवार 7 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से बरात लेकर जा रही एक बस तेन्दनी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में बस में सवार 7 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मिगलानी ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP49P0224 बरातियों को लेकर अमरवाड़ा के पौनार जा रही थी, तभी तेन्दनी के मोड़ के पास बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे जाकर नाली में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार लगभग 7 बराती बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अमरवाड़ा अस्पताल में एडमिट कराया है जहां उनका इलाज जारी है। 

बताया जा रहा है कि मिगलानी ट्रेवल्स की बस काफी तेज गति से अमरवाड़ा की तरफ जा रही थी, तभी अचानक तेंदनी मोड़ के पास भूमका घाटी में यह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। वहीं, राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें