फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ को कमल कहने पर राहुल पर बीजेपी हमलालवर, नरोत्तम बोले 2जी, 3जी घोटालो के बाद जी लगाना बंद किया

Tue, 29 Nov 2022 12:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुजरात से इस पर बयान जारी कर कहा कि इसमें राहुल गांधी की कोई गलती नहीं है। यूपीए सरकार के समय 2जी और 3जी घोटाले हुए थे। उसके बाद से उन्होंने जी लगाना बंद कर दिया होगा।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में प्रेस कॉफ्रेंस में राहुल के माइक खराब होने पर कमलनाथ को कमल कहकर संबोधित करने पर बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके कमलनाथ का सीधे नाम लेने पर तंज कसा है।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुजरात से इस पर बयान जारी कर कहा कि इसमें राहुल गांधी की कोई गलती नहीं है। यूपीए सरकार के समय 2जी और 3जी घोटाले हुए थे। उसके बाद से उन्होंने जी लगाना बंद कर दिया होगा। इस मुद्दे पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ने कमलनाथ की बेईज्जती की है। उनकी उम्र से ज्यादा कमलनाथ जी का करियर है। सारंग ने कहा कि नेहरू परिवार भारतीय संस्कृति से बहुत दूर है। जिस तरह से राहुल गांधी ने कमलनाथ जी का नाम लिया है, वह हमारी संस्कृति नहीं है। अपने आपको युवराज समझते है राहुल गांधी। सारंग ने कहा कि जिस तरीके से राहुल गांधी ने कमलनाथ की बेइज्जती की है, उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए।
 
दरअसल बीजेपी राहुल गांधी की यात्रा के मध्य प्रदेश में दाखिल होने के बाद से हर मुद्दे पर घेर रही है। इंदौर में रेड कॉरपेट से मुद्दे पर बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर है। इंदौर में प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी के माइक में समस्या आ रही थी। जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि कमल देयर सम इंटरफेयरेंस टेकिंग प्लेस हियर। इसको लेकर बीजेपी के नेता लगातार राहुल गांधी पर हमला कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें