प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के छिंदवाड़ा में मंदिर की आकृति वाला केक काटने पर बीजेपी हमलावर है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि यह कृत्य मोहम्मद गौरी और गजनवी जैसा है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि मंदिर की प्रतिकृति पर भगवान हनुमान जी की मूर्ति और उसका बर्थडे केक बनाकर टुकड़े टुकड़े कर हिंदु आस्था पर कुठाराघात किया गया है। ऐसा निंदनीय कृत्य कर मोहम्मद गौरी और मोहम्मद गजनवी ने किया। यह उनकी याद दिला देता है।
मिश्रा ने कमलनाथ को मानसिकता बदलने की सलाह देते हुए कहा कि आस्थाओं पर कुठाराघात मत करिए। चुनावी हिंदू मत बनिए। आप और आपके नेता राहुल गांधी पूरी यात्रा में मंदिर कही नहीं गए। उन्होंने कहा कि भगवान की प्रतिकृति के जो टुकड़े टुकड़े किए है, इसके लिए भगवान से माफी मांगे।
बता दें कमलनाथ के छिंदवाड़ा में मंदिर की आकृति वाला केक काटने पर बीजेपी लगातार हमलावर है। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि कमलनाथ हनुमान भक्त नहीं, बगुला भक्त है। कांग्रेस और कमलनाथ का काम मुंह में राम और बगल में छुरी वालाा है। सीएम ने कहा था कि हनुमान जी की फोटो लगा केक काटना उनका और सनातन परंपराओं का अपमान है।