फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- सरकार के संरक्षण में चल रहा नर्सिंग कॉलेज घोटाला

Sat, 27 Aug 2022 03:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रदेश के 94 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता निलंबित होने का मामला चल रहा है। इस बीच कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के संरक्षण में व्यापमं से भी बड़ा नर्सिंग कॉलेज घोटाला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रदेश के 94 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता निलंबित होने का मामला चल रहा है। इस बीच कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के संरक्षण में व्यापमं से भी बड़ा नर्सिंग कॉलेज घोटाला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और कांग्रेस प्रवक्ता अमिताभ अग्निहोत्री ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सिंह ने कहा कि अब मध्य प्रदेश में व्यापमं से भी बड़ा नर्सिंग घोटाला भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण में चल रहा है। शिवराज सरकार सिर्फ डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले छात्रों का भविष्य और जीवन बर्बाद करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब नर्सिंग कॉलेज के 60 हजार से अधिक छात्रों का जीवन तबाह कर रही है। प्रदेश में 667 नर्सिंग कॉलेज संचालित हैं। हमें सूचना के अधिकार के तहत जो सूचना प्राप्त हुई है, उसमें मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने बताया कि वर्ष 2020-21 में 130 नर्सिंग कॉलेज अमानक हैं। इसी तरह 2021-22 में भी 130 नर्सिंग कॉलेज को मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने अमानक माना।
 
सिंह ने कहा कि सबसे पहली बात तो यह है कि जब 130 नर्सिंग कॉलेज अमानक घोषित कर दिए गए तो फिर कागजों पर ये किस तरह से चल रहे हैं। बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से छात्रों के एडमिशन और रजिस्ट्रेशन कॉलेज में कर लिए जाते हैं, लेकिन उनकी कोई कक्षाएं नहीं चलतीं और बाद में परीक्षा लेकर उन्हें डिग्री बेच दी जाती है। इस घोटाले के दूसरे पहलू पर आप नजर डालें तो बड़ी संख्या में ऐसे अस्पताल सामने आए हैं, जो अमानक हैं। हमारे पास ऐसे नर्सिंग कॉलेज की पूरी सूची उपलब्ध है, जिनमें एक ही अध्यापक कई-कई नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाते हुए दर्शाया गया है।
विज्ञापन


सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य मो. सुलेमान, तत्कालीन आयुक्त चिकित्सा शिक्षा निशांत बरबड़े और घोटालेबाजों के रिश्तों की जांच की मांगी। साथ ही कहां कि इतनी बड़ी मनी लॉर्डिंग होने के बावजूद ईडी और सीबीआई खामोश क्यों?
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें