उमरिया में इस दुकान में हुई लूट।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में कट्टे की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। पाली थाना क्षेत्र की एक हार्डवेयर दुकान में फायरिंग कर बदमाश दस हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। पुलिस को घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस भी मिला है। फिलहाल पुलिस नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश कर की रही है।
जानकारी के अनुसार में मामला मंगलवार रात उमरिया जिले के पानी थाना क्षेत्र का है। एनएच 43 गैरिज के समीप संचालित हार्डवेयर दुकान में मंगलवार की देर रात तकरीबन 10 बजे कट्टे से फायर कर 10000 रुपये एवं मोबाइल की लूट की गई है। इस पूरी घटना के दौरान पीड़ित के उंगली में चोट आई है वहीं दुकान संचालक घनश्याम पिता रमेश गुप्ता (34) निवासी पाली वार्ड 2 ने घटना की जानकारी स्वयं बताई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया। घायल घनश्याम का इलाज भी पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है।
पुलिस की ओर से बताया गया है कि इस पूरी घटना में पीड़ित को चोट आई है, जिसे हमने भर्ती करा दिया है। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज चल रहा है और पूरे मामले की हम जांच कर रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस को घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस भी मिला है। फिलहाल पुलिस के द्वारा नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश कर की रही है।