फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India 2022: नर्मदा तट पर महिला खिलाड़ियों के सम्मान में कृषि मंत्री कमल पटेल ने की इनाम की घोषणा

Tue, 07 Feb 2023 08:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के महेश्वर के पास नर्मदा तट पर कृषि मंत्री ने बड़ी घोषणा की है। मंत्री ने पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ियों को 21-21 हजार और बालिका वर्ग की सभी महिला खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये दिए जाने की बात कही है।
 
विज्ञापन
कृषि मंत्री कमल पटेल ने की इनाम की घोषणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कृषि और खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने नर्मदा तट पर महिला वर्ग की खिलाड़ियों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया 2022 में पदक जीतने वाली बालिकाओं को 21-21 हजार रुपये और बालिका वर्ग की सभी खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन


कृषि मंत्री पटेल ने सहस्त्र धारा पर खेलो इंडिया 2022 की मेडल सेरेमनी में शामिल होकर महिला पदक विजेताओं को पदक प्रदान किए। पदक प्रदान करने के बाद उन्होंने सहस्त्र धारा में प्राकृतिक कैनो स्लेलॅम ट्रैक को विकसित करने की भी घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि सहस्त्र धारा पहुंचने के लिए पक्का मार्ग बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने फेडरेशन के अधिकारी को मध्यप्रदेश शासन की ओर से इस प्रतियोगिता को आसान बनाने में अपना योगदान देने के लिए आभार माना।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें