फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रेत का अवैध खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर जब्त, चालक व मालिक पर दर्ज हुआ मामला

Fri, 15 Dec 2023 05:19 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल

सार

शहडोल जिले में रेत खनन फिर शुरू हो गया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेत से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और उसके मालिक पर केस भी किया है। 
विज्ञापन
शहडोल में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के खड़हुली गांव से रेत का अवैध खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा है। चालक और मालिक पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी एमएल रनहंगडाले ने बताया कि खड़हुली गांव के नदी से रेत का अवैध खनन कर परिवहन करने की खबर मुखबिर द्वारा लगी थी। खबर मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर उप निरीक्षक बाल कारण व अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे तभी नदी से रेत लोड कर ट्रैक्टर आ रहा था। पुलिस को देखकर चालक भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को मौके से पकड़ लिया। रेत से भरे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन होने की खबर मिल रही थी। सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। ट्रैक्टर चालक एवं मालिक पर पुलिस ने 379, 414 एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें