फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बड़वानी में जन्मी बिना हाथ वाली बच्ची, लाखों में एक केस, पिता ने कहा- बेटी लक्ष्मी का रूप

Wed, 07 Dec 2022 10:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

बड़वानी जिले के पलसूद के पास उपला स्वास्थ्य केंद्र में 1 दिसंबर को बच्ची का जन्म हुआ है। बच्ची के हाथ नहीं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लाखों में एक ऐसा मामला होता है। 
विज्ञापन
बड़वानी में बिना हाथ वाली बच्ची जन्मी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बिना हाथ वाली बच्ची पैदा हुई है। लाखों में एक केस वाला ये मामला बड़वानी जिले का है। बच्ची स्वस्ठ है। पिता का कहना है कि बेटी लक्ष्मी का रूप है, जो भगवान ने दिया है वह स्वीकार है। हम खुश हैं और बेटी को सभी खुशी देने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि बड़वानी जिले के पलसूद के पास उपला स्वास्थ्य केंद्र में 1 दिसंबर को बच्ची का जन्म हुआ है। बच्ची के पैदा होने के बाद से ही वह इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बच्ची के हाथ नहीं है, बाकि वह पूरी तरह स्वस्थ है। उसका वजन दो किलो 800 ग्राम है। जब लोगों को इस बात की खबर लगी तो स्वास्थ्य केंद्र सहित बच्ची के घर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। कई लोग बच्ची के पिता को फोन कर जानकारी ले रहे हैं। 

डॉक्टर सुनील सोलंकी का कहना है कि ऐसे केस लाखों में एक होते हैं। हो सकता है बच्ची अनुवांशिक या फिर डिलीवरी के समय इंफेक्शन के कारण ऐसी पैदा हुई हो। बच्ची के पिता नितेश ने बताया कि 1 दिसंबर को उनकी पत्नी की नॉर्मल डिलीवरी हुई थी। बच्ची पैदा हुई तो पता चला कि उसके हाथ ही नहीं हैं, लेकिन हमें इस बात का कोई गम नहीं। हमारी बेटी हमारे लिए लक्ष्मी माता का रूप है। भगवान ने उनकी बेटी को जैसा भी बनाया है, वो उसी में खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें