गोविंद 70 साल की उम्र में बने पिता
- फोटो : अमर उजाला
सतना में एक परिवार को उम्र के आखिरी पड़ाव पर खुशियों की बौछार हुई। 62 साल का बुजुर्ग तीन बच्चों का पिता बना है। बुजुर्ग की दूसरी पत्नी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया।
सतना जिला अस्पताल में मंगलवार शाम प्रसव हुआ और उचेहरा थाना क्षेत्र में अतरवेदिया ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच पति गोविंद कुशवाहा (62) के घर खुशियां लौट आईं। दरअसल, पहली पत्नी से जन्मे लड़के की 18 साल की उम्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दोनों पति-पत्नी उदास थे। फिर पहली पत्नी कस्तूरी बाई ने पति को दूसरे विवाह का दबाव बनाया।
पांच साल पहले 57 साल की आयु में गोविंद की दूसरी शादी कराई और दूसरी पत्नी हीराबाई ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे लड़के हैं और स्वस्थ भी हैं। कस्तूरी बाई अतर्वेदिया पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं। अब इस परिवार में खुशियां लौट आई हैं।