दमोह में पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
होली के ठीक एक दिन पहले दमोह की तेंदूखेड़ा पुलिस ने कार में लाई जा रही 18 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। यह अवैध शराब कार में जबलपुर से लाई जा रही थी। दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से यह शराब जब्त की है।
यह अवैध शराब जबलपुर जिले से तेंदूखेड़ा थाने के खमरिया गांव आ रही थी। मुखबिर से सूचना मिली तो तेन्दूखेड़ा एसडीओपी ने थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घेराबंदी कर शराब जब्त करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने यहां अवैध शराब खमरिया गांव में एक सफेद कार से बरामद की है। तेंदूखेड़ा एसडीओपी डीएस ठाकुर ने बताया कि होली के चलते यह शराब जबलपुर से तेंदूखेड़ा थाने के ग्राम खमरिया लाई जा रही थी। कार का पीछा किया और नगर से दस किमी दूर खमरिया गांव में पुलिस ने कार को पकड़ लिया। मौके से दो आरोपी मिले जबकि तीसरा फरार हो गया हैं। उसकी तलाश जारी है। कार में तेरह पेटी लाल मसाला शराब और पांच पेटी सफेद शराब भरी थी। पकडे गये आरोपियों में अंकित सोनकर 26 वर्ष, पंकज शर्मा 28 वर्ष है। यह दोनों जबलपुर बेलबाग थाने के निवासी हैं जो शराब की तस्करी करते हैं। जबलपुर से अवैध शराब लेकर तेंदूखेड़ा होकर खमरिया जा रहे थे, जिन्हें खमरिया में घेराबंदी करके पकड़ा है।