फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: कमीशन के पैसे मांगने पर चाकू से हमले में दो घायल, लाठी से ऑटो रिक्शा के कांच भी फोड़े

Mon, 06 Mar 2023 10:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नीलगंगा पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक रविवार रात सवारी लेकर हरिफाटक रोड के होटल में सवारी छोड़ने गए थे। उसी दौरान चार बदमाशों ने चालक से कमीशन देने को कहा। इस पर विवाद होने पर चारों ने मिलकर रिक्शा चालक पर लाठी और चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के हरिफाटक क्षेत्र में एक ऑटो चालक से कमीशन के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। इसके बाद चार बदमाशों ने चालक पर चाकू और लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाला सद्दाम ऑटो रिक्शा चलाता है। रविवार रात अहमद नगर आगर रोड निवासी उसका साथी परवेज और सद्दाम ऑटो से सवारी लेकर हरिफाटक रोड के होटल में छोड़ने गए थे। सवारी उतारने के बाद जब वे होटल से बाहर आए तो वहां पर चार बदमाश आए। फिर उन्होंने चालक से सवारी लाने छोड़ने के बदले कमीशन देने को कहा। इस पर विवाद शुरू हो गया और विवाद के चलते चारों ने मिलकर सद्दाम पर लाठी और चाकू से हमला कर दिया।

इस दौरान बीच बचाव करने आए परवेज पर आरोपियों ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। इस दौरान आरोपियों ने लाठी से ऑटो रिक्शा के कांच भी फोड़ दिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर आई और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें