फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP New CM: शिवराज सिंह से मिले कैलाश विजयवर्गीय, कल विधायक दल की बैठक, जानिए कब क्या होगा और क्या है तैयारी?

Sun, 10 Dec 2023 08:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP New CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने को लेकर सोमवार को विधायक दल की बैठक होनी है। इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने शिवराज सिंह से मुलाकात की, जिसे अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह से मिले कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP New CM News: मध्यप्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसका जवाब कल शाम तक मिल सकता है। मुख्यमंत्री चयन को लेकर कल भोपाल स्थित भाजपा कर्यालय में विधायक दल की बैठक होगी। इससे पहले रविवार को पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की जीत को लेकर शिवराज को शभुकामनाएं दी। विधायक दल की बैठक से पहले हुई दोनों नेताओं की मुलाकात को अहम माना जा रहा है। 

विज्ञापन


दोपहर तीन बजे के बाद शुरू होगी  बैठक
सोमवार को होने वाली बैठक को लेकर पार्टी की ओर से विधायकों को आमंत्रण पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार दोपहर एक से तीन बजे तक पंजीयन और लंच का समय तय किया गया है। 3:30 बजे से विधायक दल सदस्यों का ग्रुप फोटो होगा। इसके बाद दोपहर 3:50 से विधायक दल की बैठक शुरू होगी। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान भी हो सकता है। 

विधायकों को दिए गए ये निर्देश
पार्टी की ओर से जारी किए गए आमंत्रण पत्र से विधायकों को कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इसमें कहा गया कि पार्टी का कोई भी विधायक अपने सहायक और सुरक्षाकर्मी को कार्यालय में प्रवेश देने के लिए अनुरोध न करे। साथ ही बैठक से पहले मीडिया में बयान देने से बचने का भी अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन




कैलाश ने भाजपा की जीत को बताया था मोदी मैजिक
बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। वे खुद भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार बने हुए हैं। हाल ही में दिए गए बयान में उन्होंने भाजपा की जीत का श्रेय शिवराज की लाडली बहना योजना को देने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था- यह जीत मोदी मैजिक है। राजस्थान और छत्तसीगढ़ में लाड़ली बहना योजना नहीं थी। भाजपा ने वहां भी बड़ी जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन

शिवराज को फिर मुख्यमंत्री बनाने हो रहे अनुष्ठान
मप्र का सीएम कौन होगा कल शाम तक इसका पता चल जाएगा। लेकिन, शिवराज सिंह को एक बार फिर मुख्यमंत्री बने इसके लिए बैतूल जिले में अनुष्ठान हो रहे हैं। जिले के 130 गांवों में किराड़ समाज के लोगों के घरों में सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। ये 13 दिसंबर तक चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें