फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीः मध निषेध केंद्र की बर्बरता ने ले ली युवक की जान

Wed, 29 Jun 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : times of india
विज्ञापन
अगर आपके परिवार में कोई शराब या किसी नशे से जूझ रहा है और उसे छुड़वाने के लिए आप उसे किसी मद्य निषेध केंद्र में भर्ती कराना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए एक चेतावनी हो सकती है। 
विज्ञापन


झांसी निवासी एक महिला ने अपने बेटे की शराब छुड़वाने के लिए ग्वालियर के मद्य निषेध केंद्र में भर्ती कराया तो तीन दिन बाद खबर आई कि उसका बेटा गंभीर है उसे ले जाइए। मां बेटे को लेकर घर पहुंची तो बेटा दुनिया छोड़कर जा चुका था। महिला ने केंद्र के खिलाफ बेटे से ज्यादती का मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने वहां छापामारी की। जिसमें सामने आए कई सनसनीखेज सच।

टाइम्स आफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला जुड़ा है ग्वालियर के एक अवैध मद्य निषेध केंद्र से। यहां झांसी निवासी एक परिवार ने अपने बेटे सचिन को बीते 9 अप्रैल को भर्ती कराया था। सचिन शादी के बाद काफी शराब पीने लगा था इसलिए उसकी मां शराब छुड़वाने के लिए उसे यहां लेकर आई थीं। लेकिन तीन दिन बाद ही सेंटर की ओर से उसे फोन किया गया कि सचिन की हालत काफी नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की शराब छुड़वाने के लिए मद्य निषेध केंद्र पर कराया था भर्ती

सचिन के परिजन तुरंत ग्वालियर आए और उसे लेकर झांसी के लिए निकल गए। लेकिन उसी दिन उसकी मौत हो गई। सचिन की मां गीता ने मांग कि उसके बेटे के हत्यारों को सजा दी जाए। महिला ने बताया कि उसकी बहू ने सचिन को यहां भर्ती कराया था। जहां उसे बहुत ज्यादा यातनाएं दी गई इसके चलते उनके बेटे की हालत बिगड़ गई। 

महिला की शिकायत पर बीते शुक्रवार को पुलिस ने केंद्र पर छापा मारा तो यहां का नजारा देखकर वह भी हैरत में पड़ गई। केंद्र के अंदर ऐसे हॉरर चैंबर का पता चला जहां मरीजों के साथ ज्यादती की जाती थी। केंद्र पर छापा मारने वाले अधिकारियों ने बताया कि लोगों की शराब छुड़वाने के लिए उन्हें उल्टा लटकाया जाता था, कुछ लोगों को तो कुर्सी से बांधकर पीटा भी जाता था। शिकायत के बाद पुलिस ने सोहम मद्य निषेध केंद्र के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

भादोपुर पुलिस थानाध्यक्ष ने बताया कि गीता के बेटे की मौत के मामले में पहले ही एक मुकदमा झांसी के सिपरी बाजार थाने में में दर्ज हो चुका है। उनकी शिकायत पर 24 जून को सेंटर पर भी छापा मारा गया। जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसपी हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ युवक को गलत तरीके से इलाज करने और प्रताड़ित करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें