मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के पन तैसी गांव में कच्चा मकान ढहने से एक नवजात समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिंगरौली जिले के पन तैसी गांव में एक कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात शिशु भी शामिल है। हादसे के संबंध में एसडीएम सुरेश जाटव ने बताया कि कल रात करीब 8 बजे हमें सूचना मिली कि सिंगरौली के पन तैसी गांव में एक कच्चा मकान ढह गया है।
मकान के मलबे में परिवार के सात लोग दब गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से सभी सात लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।"