फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत नहीं, न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री, बीती रात सीजन की सबसे गर्म रात रही

Sat, 21 May 2022 01:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ग्वालियर में कुछ जगह बारिश रही। दो दिन बाद मौसम फिर करवट लेगा, लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। अगले 24 घंटों के लिए 10 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश तो पांच जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट दिया गया है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: रात का पारा 34 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में तापमान में उछाल जारी है। सीजन की सबसे गर्म रात टीकमगढ़ में दर्ज की गई। रात का पारा 34 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है। इससे पहले 15 मई को रात सबसे गर्म रही थी। ग्वालियर में कुछ जगह बारिश रही। दो दिन बाद मौसम फिर करवट लेगा, लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। अगले 24 घंटों के लिए 10 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश तो पांच जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट दिया गया है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ग्वालियर जिल में हल्की वर्षा दर्ज की गई। नौगांन और खजुराहो में तीव्र लू तथा रीवा, सतना, सीधी, दमोह, राजगढ़, खंडवा, ग्वालियर, दतिया, गुना जिलों में लू का प्रभाव रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा अनूपपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। यहां के लिए यलो अलर्ट दिया गया है। वहीं खंडवा, खरगोन, राजगढ़, बड़वानी, बुरहानुपर जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। 23 और 24 मई को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी। 

मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 44.3 29.6
इंदौर 42.5 25.6
ग्वालियर 46.4 28.8
जबलपुर 43.7 32.0
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद मौसम का मिजाज बदलेगा। आंधी-बारिश की संभावना है। इस बार नौतपा में भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 22 एवं 23 मई को एक द्रोणिका बनेगी, जिसका विस्तार राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों तक होगा। इसके असर से ही 23 मई के आसपास प्रदेश का मौसम बदलेगा। तापमान थोड़ा नीचे की ओर जाएगा और लोगों को राहत मिलेगी। 

मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो अधिकतम तापमान 47 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। खजुराहो प्रदेश में सबसे गर्म रहा। खजुराहो में 47.2, नौगांव में 47.1, दमोह में 46.5, ग्वालियर में 46.4, दतिया-सतना में 45.7, राजगढ़ में 45.5, खंडवा में 45.1, गुना-रीवा-सीधी में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस समय रात का तापमान भी उछाल भर रहा है। सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। टीकमगढ़ में 33.8, दमोह में 33.6, उमरिया में 32.4, जबलपुर में 32, रायसेन में 31.6, सतना में 31.4, दतिया में 30.9, सागर-सीधी में 30.2, नौगांव में 30, राजगढ़ में 29.7, भोपाल में 29.6, गुना में 29.5, मंडला में 29 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें