फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर चढ़ने लगा पारा, देश के तीन सबसे गर्म शहरों में खजुराहो भी शामिल

Sun, 17 Apr 2022 01:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सभी संभागों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। खजुराहो में दिन तो राजगढ़ में रात सबसे गर्म रही। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में तापमान फिर चढ़ने लगा है। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में तापमान फिर चढ़ने लगा है। देश के तीन सबसे ज्यादा गर्म शहरों में खजुराहो भी शामिल हुआ है। बादलों के छंटने और पड़ोसी राज्यों से आ रही गर्म हवाएं प्रदेश में गर्मी बढ़ा रही हैं। अगले दो-तीन दिनों तक तापमान बढ़ता रहेगा। छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, खंडवा, खरगोन में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने के कारण राजस्थान एवं गुजरात में गर्मी बढ़ गई है। उस ओर से आ रही हवाओं ने मप्र का पारा भी उछाला है। वर्तमान में उत्तरी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात एक्टिव है। छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन सब कारणों से पूर्वी मध्य प्रदेश में आंशिक बादल हैं। 19 अप्रैल को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने पर तापमान में फिर गिरावट हो सकती है।
 
देश के सबसे गर्म शहरों में खजुराहो
शनिवार को मध्य प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री खजुराहो में दर्ज किया गया। खजुराहो देश के सर्वाधिक गर्म रहे शहरों में तीसरे नंबर पर रहा। पहले स्थान पर महाराष्ट्र का चंद्रपुर (44 डिग्री से.), दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र का अकोला (43.7 डिग्री से.) रहा।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो खजुराहो में 43.6, खंडवा-खरगोन में 43.1, दमोह-नौगांव में 43, राजगढ़ में 42.8, सिवनी में 42.4, ग्वालियर में 42.3, सतना में 42.1, सीधी में 42 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो राजगढ़ की रात सबसे गर्म रही। राजगढ़ में 26.5, होशंगाबाद-रायसेन में 25.6, खंडवा-शाजापुर में 25.4, भोपाल-सीधी-टीकमगढ़ में 24.6, दमोह-सतना में 24.5, खरगोन-जबलपुर में 24, रतलाम में 23.8, बैतूल में 23.5, गुना में 23.2 डिग्री तापमान रहा।
 
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सभी संभागों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम विभाग का अनुमान कहता है कि अगले 24 घंटों में छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, खरगोन, खंडवा जिलों में लू चलने की संभावना है। यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें