फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीः 6.13 करोड़ के शराब घोटाले में फंसे कटनी के जिला कलेक्टर, केस दर्ज

Fri, 24 Jun 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पानी सप्लाई में कटौती - फोटो : Getty
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में लोकायुक्त ने 6.13 करोड़ के शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी के जिला कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ अपने पद और प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर सरकारी खजाने को 6.13 करोड़ नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मध्यप्रदेश लोकायुक्त ने गुरुवार को कटनी के जिला कलेक्टर प्रकाश जांगरे और जिला आबकारी अधिकारी आरसी त्रिवेदी के खिलाफ शराब घोटाले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

लोकायुक्त पुलिस की जबलपुर शाखा द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे में दोनों अधिकारियों के खिलाफ साल 2016-17 के लिए अपने पद का दुरुपयोग कर शराब दुकानों की गलत निलामी के द्वारा शराब ठेकेदारों को फायदे पहुंचाने का आरोप है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बिना लाइसेंस बांट दी गई शराब की दुकानें

छात्रवृत्ति घोटाला
मामले में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सेक्‍शन 13 (1), 13 (2) डी, 420 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

लोकायुक्त की विशेष पुलिस के अधिकारियों के अनुसार आबकारी नीति के तहत शराब के ठेकों की निलामी और उसके लाइसेंस देने की जिम्मेदारी कलेक्टर की होती है। लेकिन इस मामले में कलेक्टर यह तय करने में असफल रहे कि शराब के ठेके का लाइसेंस लेने के लिए ठेकेदार निर्धारित धनराशि सरकार के खाते में जमा करा दें। 

अधिकारियों के अनुसार ठेकेदारों ने बिना लाइसेंस फीस जमा किए शराब की दुकानों का संचालन किया और वेयर हाउस से शराब खरीदते रहे। इस प्रक्रिया के तहत शराब को करोडों के राजस्व का नुकसान हुआ। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार यह प्रक्रिया भ्रष्टाचार के दायरे में आती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें