Jabalpur Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। मप्र के जबलपुर जिले में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
Jabalpur LS Election Dates: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 04 जून को होगी।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया है। जबलपुर में चार चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। शेड्यूल के मुताबिक जबलपुर में 19 को वोटिंग होगी। 27 मार्च तक से नामांकन भरे जाएंगे। नाम वापसी के लिए 30 मार्च का दिन तय किया गया है। मतगणना 04 जून को संपन्न होगी।
जबलपुर सीट से BJP ने आशीष दुबे को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस की ओर से अभी कोई नाम तय नहीं हुआ है। कांग्रेस में दो नामों को लेकर मंथन चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशीष दुबे के खिलाफ कांग्रेस ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने के मूड में नहीं दिख रही है। माना जा रहा है कि जबलपुर में कांग्रेस का लोकसभा प्रत्याशी लखन घनघोरिया या दिनेश यादव दोनों में से कोई एक ही हो सकता है।