ग्वालियर लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होगा।
- फोटो : अमर उजाला
Gwalior LS Election Dates: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में तीसरे चरण में मतदान होगा, यहां सात मई को वोट पड़ेंगे। चार जून को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
जानें क्या है चुनाव कार्यक्रम?
आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 12 से 19 अप्रैल तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 20 अप्रैल को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। वहीं, 22 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। सात मई को मतदान होगा। चार जून के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
तीसरे चरण में कुल आठ सीटों पर चुनाव
तीसरे चरण में ग्वालियर समेत कुल आठ सीटों पर मतदान होगा। इसमें मुरैना, भिंड, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ लोकसभा सीट भी शामिल है।
भाजपा से कुशवाह मैदान में
ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा ने भारत सिंह कुशवाह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। संभावना है कि अगले हफ्ते कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।