फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नशे का विरोध करने पर भाजयुमो नेता पर तलवार से हमला

Sat, 16 Mar 2024 04:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस ने कार जप्त की, आरोपी की तलाश की जा रही, पुरानी रंजिश में हुआ हमला।
विज्ञापन
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में नशे का विरोध करने पर भाजपा के नेता पर चार लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार देर रात 9 बजे की है। शनिवार को इसका वीडियो भी सामने आया है।

 

इंदौर के भवरकुंआ इलाके के विष्णुपुरी में यह विवाद हुआ।यहां संचालित 4 स्लाइस कैफे के सामने भा.ज.यु.मो महू विधानसभा प्रभारी सौरभ शर्मा पर पुरानी रंजिश को लेकर चाकू और तलवार से 4 लोगों ने हमला कर दिया। 

 

सौरभ शर्मा का आरोप है कि शिवाय कैफे का संचालन करने वालों ने हमला करवाया है। कैफे में युवा नशा करते हैं और इन्हीं लोगों के द्वारा आसपास के इलाके में गुंडागर्दी भी की जाती है। मैंने तीन महीने पहले इसकी शिकायत थाने में की थी। शुक्रवार शाम को मैं अपने ऑफिस के पास विष्णुपुरी में स्तिथ एक कैफे के बाहर एक साथियों के साथ खड़ा था। इतने में एक आरोपी नशे में आया और अपनी कार रोककर गाली गलौज करने लगा।

 

इसके बाद उसने चाकू और तलवार से हमला करने की कोशिश की जिसमें मुझे हल्की चोट भी आई है। साथियों ने बीच बचाव करके मुझे बचाया। इसके बाद हमने भवरकुंआ थाने जाकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी की कार जब्त कर ली लेकिन वह फरार हो गया है। पुलिसआरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें