ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश भाजपा ने सभी 16 महापौर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बुधवार देर शाम ग्वालियर सीट पर सुमन शर्मा को प्रत्याशी बनाते हुए उनका नाम सार्वजनिक कर दिया है। उधर कांग्रेस भी 15 सीटों पर नाम घोषित कर चुकी है। रतलाम के लिए कांग्रेस नाम तय नहीं कर सकी है।
बुधवार सुबह भाजपा ने इंदौर और रतलाम के टिकट फाइनल कर दिए थे, लेकिन ग्वालियर का नाम सार्वजनिक नहीं किया था। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि ग्वालियर से भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा। हालांकि इसमें सबसे ऊपर सुमन शर्मा का नाम ही चल रहा था। उनके साथ समीक्षा गुप्ता से लेकर माया सिंह तक के नाम सामने आ चुके थे।
भाजपा की कार्यसमिति सदस्य 59 वर्षीय सुमन शर्मा नरेन्द्र सिंह तोमर गुट की मानी जाती है। सुमन महिला कार्यसमिति में रही हैं, प्रदेश महिला मोर्चे में प्रदेश महामंत्री रही हैं, फिल्म सेंसर बोर्ड की कार्य सदस्य हैं।
जानिए कहां किसके बीच मुकाबला
| नगर निगम |
भाजपा उम्मीदवार |
कांग्रेस उम्मीदवार |
| भोपाल- OBC (महिला) |
मालती राय |
विभा पटेल |
| इंदौर- अनारक्षित |
पुष्यमित्र भार्गव |
संजय शुक्ला |
| ग्वालियर- सामान्य (महिला) |
सुमन शर्मा |
शोभा सिकरवार |
| जबलपुर- अनारक्षित |
डॉ. जितेंद्र जामदार |
जगत बहादुर सिंह अन्नु |
| उज्जैन- अजा |
मुकेश टटवाल |
महेश परमार |
| सागर- सामान्य (महिला) |
संगीता तिवारी |
निधि जैन |
| मुरैना- अजा (महिला) |
मीना जाटव |
शारदा सोलंकी |
| छिंदवाड़ा- अजजा |
अनंत धुर्वे |
विक्रम अहाके |
| सतना- ओबीसी |
योगेश ताम्रकार |
सिद्धार्थ कुशवाह |
| रतलाम- ओबीसी |
प्रहलाद पटेल |
होल्ड |
| खंडवा- ओबीसी (महिला) |
अमृता यादव |
आशा मिश्रा |
| बुरहानपुर- सामान्य (महिला) |
माधुरी पटेल |
शहनाज अंसारी |
| देवास- सामान्य (महिला) |
गीता अग्रवाल |
विनोदनी रमेश व्यास |
| कटनी- सामान्य (महिला) |
ज्योति दीक्षित |
श्रेहा खंडेलवाल |
| रीवा- अनारक्षित |
प्रबोध व्यास |
अजय मिश्रा बाबा |
| सिंगरौली- अनारक्षित |
चंद्र प्रताप विश्वकर्मा |
अरविंद सिंह चंदेल |