बुधनी पुलिस ने बैग बरामद कर परिवार को सौंप दिया है।
- फोटो : फाइल फोटो
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी नगर के छ:घरा में गुम हुए 6 लाख रुपये के जेवरातों से भरा बैग तलाशकर पुलिस ने परिवार को लौटा दिया है। नर्मदा स्नान कर लौट रहे महाराष्ट्र के परिवार का बैग रास्ते में गिर गया था।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अमरावती से बुधनी में नर्मदा स्नान के लिए आए एक परिवार का करीब 6 लाख रुपये की ज्वेलरी से भरा बैग बुधनी पुलिस ने बरामद कर परिवार को सौंप दिया है। महाराष्ट्र के रहने वाले पंकज ने पुलिस को सूचना दी थी महाराष्ट्र अमरावती से किसी समारोह में भोपाल आए थे और वे रविवार शाम को लौटते वक्त बुधनी में छ:घरा के पास ढाबे पर खाना खाने रुके थे। उसके बाद थोड़े आगे जाकर बैग मारुति के ऊपर रखा था जो कहीं गिर गया था।
पुलिस ने नगर के सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो लोगों को अभिरक्षा में पूछताछ की तो बैग का पता चल गया। बैग में रखी सभी ज्वेलरी बरामद कर मंगलवार को परिवार को सौंप दी। छह लाख की ज्वेलरी से भरा बैग मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की।