फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Local Body Election: शिवराज और वीडी शर्मा पूरे प्रदेश की नगरीय निकायों के संकल्प पत्र जारी करेंगे

Fri, 01 Jul 2022 10:06 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को भाजपा पूरे प्रदेश के लिए संकल्प पत्र का विमोचन करेगी। इससे पहले ग्रीन संकल्प कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश बीजेपी मुख्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनावों के लिए शुक्रवार को भाजपा प्रदेशभर के लिए संकल्प पत्र का विमोचन करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भाग लेंगे। इससे पहले ग्रीन संकल्प कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एक जुलाई को सुबह नौ बजे भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम के पास स्मार्ट सिटी पार्क में भोपाल महापौर प्रत्याशी मालती राय और सभी पार्षद प्रत्याशियों के साथ पौधरोपण कर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के चुनाव संकल्प पत्र का विमोचन करेंगे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश के 16 नगर निगम, 76 नगर पालिका और 255 नगर परिषदों का चुनाव संकल्प पत्र का विमोचन करेंगे। इस कार्यक्रम से प्रदेश के प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशी वर्चुअली जुड़ेंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें