फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, बोली जहां कांग्रेस की सरकार वहां हिंदू असुरक्षित

Fri, 01 Jul 2022 10:04 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उदयपुर की घटना को लेकर देश में माहौल गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश में जहां भी कांग्रेस की सरकार है, वहां हिंदू असुरक्षित है।
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर की घटना को लेकर देश में माहौल गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश में जहां भी कांग्रेस की सरकार है, वहां हिंदू असुरक्षित है।
विज्ञापन

 
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कालापीपल में जनसभा में यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के कारण कन्हैयालाल की तालिबानी अंदाज में हत्या हुई है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की रक्षा की दलाली कांग्रेस करती है। जब कुछ नहीं बचता है तो टुकड़े-टुकड़े गैंग से देश को बदनाम करने का प्रयास करती है। किसानों को बदनाम करने का काम करती है। अच्छी योजनाओं का विरोध करती है, जिससे किसानों का कल्याण नहीं होता है। कांग्रेस के राजकुमार ने ट्वीट किया कि शांति बनाएं रखिए। भाईचारा बनाएं रखिए। क्यों भाईचारा बनाएं रखने की जिम्मेदारी क्या सिर्फ हिंदुओं की है? 

उनके लिए तो हर हिंदू आतंकवादी है
सांसद ने आरोप लगाया कि वे लोग मुझसे कहते थे कि यह आतंकवादी है। उनके लिए हर हिंदू आतंकवादी है। जिसके अंदर हिंदू का खून है वह कांग्रेस में तो नहीं रहेगा। और रहना भी नहीं चाहिए। जिसके खून में हिंदुत्व है, उसे कांग्रेस से हट जाना चाहिए। सांसद ने कहा कि अग्निपथ योजना देशभक्त बनाने की योजना है। इसका कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ विरोध करने लगती है। इस योजना से हमारा देश मजबूत होगा। इससे हर व्यक्ति ट्रेन होगा, मजबूत होगा। इससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें