फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त सीएम यादव ने की जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Sun, 14 Jun 2026 05:21 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करते हुए 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। सागर के केसली में 190.85 करोड़ रुपये के 53 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेज दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 14 जून को सागर जिले की देवरी विधानसभा के केसली से एक कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। साथ ही उन्होंने देवरी विधानसभा क्षेत्र को लगभग 190.85 करोड़ रुपये के 53 विकास कार्यों की सौगात भी दी। इनमें 122.02 करोड़ रुपये की लागत वाले 28 कार्यों का भूमिपूजन और 68.83 करोड़ रुपये की लागत वाले 25 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। यदि किसी पात्र महिला के खाते में अभी तक योजना की राशि नहीं पहुंची है, तो वह योजना की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित पोर्टल पर जाकर भुगतान की स्थिति (स्टेटस) की जांच कर सकती है।

पढ़ें:  इंदौर में स्मृति कल्प आयोजन में वक्ता बोले-साहित्य की परख पुरस्कारों से नहीं होती है

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
विज्ञापन
विज्ञापन

लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की उन महिलाओं को दिया जाता है जो राज्य की स्थायी निवासी हैं। पात्रता के अनुसार परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। साथ ही परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि या चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए। इस योजना के तहत विवाहित, विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के समय महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें