फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Crime: अमरकंटक दर्शन पर गया था परिवार, पीछे से घर में पांच लाख की हो गई चोरी; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 14 Jun 2026 04:49 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहोडल

सार

सोहागपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना वार्ड क्रमांक ⅓ की बताई जा रही है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में फैला समान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना वार्ड क्रमांक 13 की बताई जा रही है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित रवि कुशवाहा शनिवार सुबह अपने परिवार के साथ अमरकंटक दर्शन के लिए गए थे। परिवार सुबह करीब 7 बजे घर में ताला लगाकर रवाना हुआ था। रात लगभग 10 बजे जब वे वापस लौटे, तो घर में चोरी होने का पता चला।

रवि कुशवाहा ने बताया कि घर के सामने वाले दरवाजे का ताला सही-सलामत लगा हुआ था, लेकिन पीछे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 14 हजार रुपये नकद गायब थे।

विज्ञापन


पढे़ं:  इंदौर में संजय सिंह का भाजपा पर बड़ा हमला, विदेश नीति से लेकर राम मंदिर तक उठाए सवाल; क्या कहा?

पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए जेवरात और नकदी की कुल कीमत 5 लाख रुपये से अधिक है। घटना के बाद उन्होंने तत्काल सोहागपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है। हाल ही में जयसिंहनगर क्षेत्र में घर के आंगन में सो रहे परिवार के मकान से लाखों रुपये की चोरी हुई थी। वहीं, जैतपुर थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर हुई 70 लाख रुपये से अधिक की बड़ी चोरी का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। इसके बावजूद चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

लगातार हो रही चोरियों के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें