जहां एक तरफ बाल विवाह को रोकने की कवायद चल रही है, वही दूसरी तरफ इसको बढ़ावा दिया जा रहा है। दरअसल, मामला मध्यप्रदेश के गुणा जिले के तारापुर गांव का है। वहां 5 साल की लड़की को 12 साल के लड़के के साथ विवाह कराने के मामले में मध्यप्रदेश सरकार ने गुना जिले के पूरे गांव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है।
हालांकि, इस मामले में पंचायत ने लड़की के पिता जगदीश को सजा दिया है। जगदीश पर तीन साल पहले एक गाय के बछड़े को मारने का आरोप है। जिसके बाद पंचायत का फरमान था कि इसके बदले जगदीश के 5 साल की लड़की को 12 साल के लड़के के साथ विवाह करा दी जाए।
वहीं, मध्यप्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिया। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गई। जिले के एडीएम नियाज खान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कहा कि एक टीम गांव जाकर मामले की जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।