फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज सरकार ने कॉलेज में बांटे SC/ST लिखे बैग, भड़की कांग्रेस

Thu, 27 Oct 2016 07:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवराज - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक सरकारी स्कूल में एससी और एसटी छात्रों को मुफ्त में बैग बांटने का मामला तूल पकड़ लिया है। दरअसल इन बैगों पर ‘SC/ST स्कीम’ लिखा हुआ है। जिससे आसानी से एससी/एसटी छात्रों की पहचान हो सकती है।
विज्ञापन


जिले के राजीव गांधी पीजी कॉलेज में करीब पीजी और अंडरग्रेजुएट कोर्स के  600 एससी/एसटी छात्र हैं। जिनमें से 250 छात्रों को ये बैग दिये गए हैं। बैग के साथ छात्रों को कैल्कुलेटर, पेन और नोट बुक भी मिली है। 
कॉलेज के प्रिंसिपल बीआर नालव्या ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया, ‘ये बैग वेलफेयर स्कीम के तहत बांटे गए हैं, अगर इस पर कुछ लिखा है तो क्या गलत है। अगर कुछ लोगों को इससे दिक्कत है तो मैं इस पर लिखे शब्द मिटा दूंगा। स्कीम का नाम सप्लायर ने लिखा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में करेगी प्रदर्शन

- फोटो : ani
जब इन मुफ्त बैगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होने लगीं तो इस मुद्दे पर विवाद खड़ा हो गया। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर तीखे तीर चलाने शुरू कर दिये।  मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट करके कहा, ‘आरएसएस द्वारा संचालित मध्यप्रदेश सरकार ने साबित कर दिया कि वह किस तरह से दलित और आदिवासी विरोधी है। एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को जिस तरह से जाति सूचक बस्ते वितरित किये गए वह शर्मनाक है। बच्चों के बस्तों पर जिस तरह से जाति सूचक जानकारी छपवाई गयी है वह भारतीय जनता पार्टी की दलित-आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करती है। भाजपा किस तरह से एससी/एसटी को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है यह बस्ता इस बात का प्रमाण है।’

मंदसौर के पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन करेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें