फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: पूर्व एसडीओपी पर शादी का झांसा देकर 6 साल यौन शोषण का आरोप, रिटायरमेंट के बाद किया शादी से इनकार

Sat, 22 Aug 2026 08:03 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पांढुर्णा में पूर्व एसडीओपी पर महिला ने शादी का झांसा देकर करीब छह साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया। वर्ष 2023 में रिटायरमेंट के बाद शादी से इनकार करने पर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भोपाल से आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

विज्ञापन
पूर्व एसडीओपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले के सौसर में पूर्व एसडीओपी के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर करीब छह साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व एसडीओपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित एससी-एसटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी भोपाल से की गई, जिसके बाद पुलिस उसे पांढुर्णा लेकर आई है।

पीड़िता के अनुसार, वह आरोपी को वर्ष 2017 से जानती थी। आरोप है कि पूर्व एसडीओपी ने शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर सौसर स्थित अपने सरकारी आवास पर बुलाया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि आरोपी का तबादला होने के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा।

पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2019 में आरोपी का भोपाल तबादला होने के बाद भी वह उसके संपर्क में थी। वर्ष 2023 में आरोपी के सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद महिला ने उससे शादी करने की बात कही, लेकिन आरोप है कि उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: जमीन सौदे के मामले में फंसीं पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया, भोपाल ट्रेनिंग सेंटर से हुईं फरार; एफआईआर दर्ज

20 अगस्त को दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन

महिला ने 20 अगस्त को सौसर थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए पांढुर्णा लेकर आई।

मामले में सौसर थाना पुलिस फिलहाल आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी देने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से संबंधित जानकारी पुलिस अधीक्षक की ओर से दी जाएगी। महिला के आरोपों के बाद यह मामला पुलिस विभाग में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें