मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली इमरती देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने दौरे के दौरान इमरती देवी वीडियो में गाली देती नजर आ रही है। ये डबरा तहसील के पिछोर इलाके में फॉर्च्यूनर कार से भ्रमण करने पहुंची थी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के कार से उतरने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। वीडियो के मुताबिक, इमरती देवी ने अपना आपा खो दिया और बोलीं-साला कौन है, पकड़ो इसे मारो डंडे। बताया गया है कि डबरा तहसील का पिछोर इलाका इमरती देवी की अपनी विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां उनकी गाड़ी को रुकते ही गुस्साए लोगों ने उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिन्हें सुनते ही पूर्व मंत्री इमरती देवी गुस्से से लाल हो गई। उन्होंने लोगों के साथ गाली गलौज कर डाली। गाली गलौज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि आए दिन उटपटांग बयान और अपनी विवादित भाषा को लेकर पूर्व मंत्री हमेशा चर्चा में रहती है।