फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Elections 2023: लोकतंत्र के पर्व पर दौड़ा सिंगरौली; गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम

Sat, 04 Nov 2023 01:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

MP Elections 2023: जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने बताया कि जितनी उम्मीद की जा रही थी, उससे कहीं ज्यादा लोग इस लोकतंत्र की दौड़ में शामिल हुए। सिंगरौली ने अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। इसके लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित होने का सौभाग्य सिंगरौली को प्राप्त हो पाया।
विज्ञापन
लोकतंत्र की दौड़ में सिंगरौली ने दर्ज कराया वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपी की ऊर्जाधानी कही जाने वाली सिंगरौली ने आज अपना नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। लोकतंत्र के पर्व को मनाते हुए सिंगरौली जिला प्रशासन ने सिंगरौली रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन किया था। जहां सात सौ से ज्यादा ग्राम पंचायत और दो नगर परिषद तथा नगर निगम क्षेत्र मिलाकर कुल 79 हजार लोग इस लोकतंत्र दौड़ में शामिल रहे। अलग-अलग क्षेत्र में एक साथ हुई इस दौड़ ने नया कीर्तिमान हासिल किया है और सिंगरौली जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौड़ के आयोजन को लेकर पूरी तरह से तैयारी की गई थी। उम्मीद थी सिंगरौली वासी ज्यादा से ज्यादा शामिल होकर इस दौड़ को रिकॉर्ड में तब्दील करेंगे और ऐसा ही हुआ। सिंगरौली के लिए यह बहुत बड़ी बात है। उसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौड़ को देखकर लगा कि इस बार का जो विधानसभा चुनाव है, उसमें जिले भर में 75 प्रतिशत से ज्यादा का मतदान अवश्य होगा।

विज्ञापन


लोकतंत्र के पर्व के लिए आयोजित हुआ ‘सिंगरौली रन फॉर डेमोक्रेसी’
लोकतंत्र के पर्व पर आयोजित हुए ‘सिंगरौली रन फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम में सिंगरौली जिले के सात सौ से अधिक ग्राम पंचायत और दो नगर परिषद क्षेत्र तथा नगर निगम क्षेत्र मिलकर 79 हजार लोग एक साथ एक समय पर दौड़े।

जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने बताया कि जितनी उम्मीद की जा रही थी, उससे कहीं ज्यादा लोग इस लोकतंत्र की दौड़ में शामिल हुए। सिंगरौली ने अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। इसके लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित होने का सौभाग्य सिंगरौली को प्राप्त हो पाया।
विज्ञापन


दौड़ में बुजुर्ग, महिला और युवा उत्साहपूर्वक हुए शामिल
सिंगरौली जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित लोकतंत्र के पर्व को मनाने के लिए लोकतंत्र की दौड़ में बुजुर्ग वर्ग, महिला वर्ग, युवा वर्ग और स्कूली कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उनमें काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने जिला प्रशासन की इस पहल को और इस कार्यक्रम के आयोजन को सराहा और लोगों तक संदेश और अपील देने की कोशिश की। इस बार आने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भी कहा। लोकतंत्र की इस दौड़ में शामिल लोगों का कहना था कि पांच वर्ष के लिए हमें सरकार बनाना है। इसलिए हम बेहतर चुनाव के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और दूसरों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें