फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: सपा ने पिछली दो सूची के प्रत्याशियों के साथ नई सूची जारी की, भिंड के प्रत्याशी का नाम होल्ड किया

Sun, 15 Oct 2023 09:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली, दूसरी सूची के नाम मिलाकर प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें नौ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए भाजपा ने 136, कांग्रेस ने 144 समेत आम आदमी पार्टी, बसपा और सपा ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा शुरू कर दी है। रविवार को समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी सूची जारी की। इसमें पहली और दूसरी सूची के नाम भी जोड़े गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार पहली सूची में भिंड की मेहगांव से प्रत्याशी डॉ. बृज किशोर गुर्जर को नाम होल्ड कर दिया गया। नई सूची में निवाड़ी से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा सीट से बृजगोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल, दतिया जिले की भाण्डेर विधानसभा सीट से सेवानिवृत्त जज डीआर राहुल, सीधी जिले की धौहानी सीट से विश्वनाथ सिंह मरकाम, सिंगरौली जिले की चितरंगी सीट से श्रवण कुमार श्रवण कुमार गौंड, रीवा जिले की सिरमौर सीट से लक्ष्मण तिवारी, छतरपुर जिले की बिजावर सीट से डॉ. मनोज यादव, बालाघाट की कटंगी सीट से महेश सहोर और सीधी जिले की सीधी विधानसभा सीट से रामप्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें