मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए भाजपा ने 136, कांग्रेस ने 144 समेत आम आदमी पार्टी, बसपा और सपा ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा शुरू कर दी है। रविवार को समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी सूची जारी की। इसमें पहली और दूसरी सूची के नाम भी जोड़े गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार पहली सूची में भिंड की मेहगांव से प्रत्याशी डॉ. बृज किशोर गुर्जर को नाम होल्ड कर दिया गया। नई सूची में निवाड़ी से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को प्रत्याशी बनाया है।
इसके अलावा छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा सीट से बृजगोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल, दतिया जिले की भाण्डेर विधानसभा सीट से सेवानिवृत्त जज डीआर राहुल, सीधी जिले की धौहानी सीट से विश्वनाथ सिंह मरकाम, सिंगरौली जिले की चितरंगी सीट से श्रवण कुमार श्रवण कुमार गौंड, रीवा जिले की सिरमौर सीट से लक्ष्मण तिवारी, छतरपुर जिले की बिजावर सीट से डॉ. मनोज यादव, बालाघाट की कटंगी सीट से महेश सहोर और सीधी जिले की सीधी विधानसभा सीट से रामप्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है।