फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: नए MLA के स्वागत की तैयारी शुरू, विधानसभा सचिवालय ने चार दिसंबर को बुलाई बैठक, स्वागत कक्ष बनेगा

Fri, 24 Nov 2023 07:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि नए विधायकों के स्वागत के लिए तैयारी शुरू कर दी है। चुनावी साल में विधायकों ने आचार संहिता से पहले डेढ़ महीने में विधायक निधि और स्वेच्छानुदान की करीब 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च कर दी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना तीन दिसंबर होने के साथ ही परिणाम सामने आ जाएंगे। नव निर्वाचित विधायकों के चयन के बाद उनके भोपाल में आने पर विधानसभा सचिवालय ने उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए चार नवंबर को विधानसभा सचिवालय में बैठक बुलाई गई है। वहीं, स्वागत कक्ष बनाया जाएगा। यहां पर नए विधायकों के निर्वाचन प्रमाण पत्र जमा होंगे। इसके बाद उनके परिचय पत्र बनाए जाएंगे। उनके बैंक खाते खोलने से लेकर उनके ई-मेल आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि नए विधायकों के स्वागत के लिए तैयारी शुरू कर दी है। चुनावी साल में विधायकों ने आचार संहिता से पहले डेढ़ महीने में विधायक निधि और स्वेच्छानुदान की करीब 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च कर दी। ऐसे में अब नए विधायकों को स्वेच्छानुदान और विधायक निधि के लिए नए वित्तीय वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार विधायक निधि में अभी करीब 150 करोड़ रुपये बचे हैं। यानी एक विधायक के पास करीब 65 लाख और स्वेच्छानुदान के कुल 1.41 करोड़ यानी एक विधायक के पास 61 हजार रुपये ही बचे हैं।

बेटिकट विधायकों को आवास खाली करने के निर्देश 
मध्य प्रदेश विधानसभा के वर्तमान विधायकों को आवास खाली करने के लिए निवेदन किया गया है। ऐसे करीब 30 विधायकों को पत्र लिखा गया है। साथ ही नए विधायकों के भोपाल आने पर उनके रहने के लिए शासकीय सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस समेत अन्य जगह इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें