फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: प्रह्लाद पटेल ने कहा- छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़कर भय खत्म किया, अब लालच की राजनीति बंद होगी

Fri, 27 Oct 2023 08:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP Election 2023: छिंदवाड़ा जिले के चांद में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, कांग्रेस कभी राम के बारे में बयान देती है, तो कभी सेना पर सवाल उठाती है, भ्रम फैलाने का काम कांग्रेस कर रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के चांद में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी राम के बारे में बयान देती है, तो कभी सेना पर सवाल उठाती है। भ्रम फैलाने का काम कांग्रेस कर रही है।

विज्ञापन


मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा, छिंदवाड़ा में भी पहले कांग्रेस के भय का माहौल था, लेकिन जब मैंने यहां से लोकसभा का चुनाव लड़ा तो भय खत्म हो गया। अब लालच की राजनीति भी इस चुनाव में खत्म हो जाएगी। दरअसल, प्रह्लाद पटेल चौरई विधानसभा के चांद में चुनावी सभा लेने के लिए पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने यह बड़ा बयान दिया है। 

प्रह्लाद पटेल ने यहां मौजूद जनसमुदाय से कहा कि हमारे पास अब साधन भी है, हमें जीत का संकल्प भी लेना है। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व खत्म हो गया है, अब दीपावली मनाएंगें, जिसमें हम कमल फूल की पूजा करते हैं, अब लोकतंत्र के महापर्व में कमल के फूल की बटन हमें दबाकर कमल खिलाना है। 
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र चौरई में ली चुनावी आमसभा
गौरतलब हो कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल शुक्रवार को चौरई विधानसभा के चांद में चुनावी सभा लेने पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधकर कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कही। वहीं, इस दौरान उनके साथ तमाम भाजपा पदाधिकारी और विधानसभा प्रत्याशी लखन वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें