फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: हर चरण की गिनती होते ही मतगणना हॉल से अपलोड होगा परिणाम, जनता को तुरंत मिलेगी जानकारी

Mon, 27 Nov 2023 09:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मतगणना के हर चरण के परिणाम को पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बार हर राउंड के बाद डाटा मतगणना हॉल से ही अपलोड होगा। जिससे कुछ ही देर में जनता को जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में तीन दिसंबर को होगी मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिसंबर को मतगणना होना है। चुनाव आयोग की तरफ से इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। भोपाल में पुरानी जेल में सात विधानसभा की मतगणना होनी है। 30 नवंबर को मतगणना की फाइनल रिहर्सल होगी। इससे पहले मतगणना प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया गया है। इस बार हर विधानसभा में काउंटिंग के लिए 14-14 टेबल लगाई जाती थीं, लेकिन अब संख्या बढ़ाने के लिए निर्वाचन अधिकारी ने आयोग को प्रस्ताव भेजा है। इसमें नरेला के लिए 21 टेबल, हुजूर और गोविंदपुरा के लिए 20-20 टेबल, बैरसिया और उत्तर विधानसभा के लिए 16-16 टेबल लगाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


पोर्टल पर हॉल से ही होंगे हर राउंड के परिणाम अपलोड
मतगणना के हर चरण के परिणाम को पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बार हर राउंड के बाद डाटा मतगणना हॉल से ही अपलोड होगा। जिससे कुछ ही देर में जनता को जानकारी मिल जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पिछली बार एनकोर पर रिजल्ट को अपलोड एनआईसी सेंटर से किया जाता था। इसमें पोर्टल पर जानकारी को अपलोड करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता था।

भोपाल में 18 राउंड में गिनती
भोपाल की पुरानी जेल में सात विधानसभा की मतगणना होगी। यहां पर 2049 ईवीएम और मतपत्र की पेटियां रखी हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा 373 ईवीएम गोविंदपुरा और सबसे कम दक्षिण पश्चिम विधानसभा में 242 हैं। वहीं, पोस्टल बैलेट की संख्या 16 हजार 500 है। इसमें सबसे ज्यादा पोस्टल बैलेट 4 हजार दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के हैं। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके 30 मिनट बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी। भोपाल में 18 राउंड में काउंटिंग होगी। काउंटिंग के लिए करीब 800 अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


64 हजार वृद्ध और दिव्यांगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान
प्रदेश में चुनाव आयोग ने वृद्ध दिव्यांगों को मतदान से पहले घर से मतदान की सुविधा दी थी। इसके लिए उनको पोस्टल बैलेट के लिए अनुमति देनी थी। इस बार करीब 64 हजार वृद्ध और दिव्यांगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। वहीं, 73 हजार सेवारत कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें