10 हजार सिक्के लेकर नामांकन फॉर्म लेने पहुंचा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जोर आजमाइश को लेकर सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार रही हैं, उन्ही में से एक एडवोकेट संदीप नायक हैं जो जनता दल यूनाइटेड की टिकट से कटनी जिले की मुड़वारा विधानसभा से तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन उनका नामांकन फॉर्म लेना चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक कटनी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे उम्मीदवार एडोकेट संदीप नायक नामांकन फार्म के लिए एक-एक रुपये के दस हजार सिक्के लेकर पहुंचे, जिसे देखकर निर्वाचन अधिकारियों की आंखे खुली की खुली रह गई। जैसे-तैसे चार लोगों ने मिलकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पैसों की गिनती पूरी कर नामांकन फॉर्म दिया। वहीं, प्रत्याशी संदीप नायक ने बताया कि एक एक सिक्के लाने की वजह ये रही की इसकी बैंकों में मान्यता भी है चलन में भी बंद हो गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियां आती हैं। इसलिए इन दस हजार सिक्कों को इकट्ठे करके आज नामांकन फार्म लेने यहां आया। आने वाले वक्त में जनता दल से नामांकन दाखिल करते हुए विधायकी का चुनाव लड़ेंगे। जिसका मुद्दा क्षेत्र का विकास होगा आपको बता दे मुड़वारा विधानसभा से अब तक एक दर्जन लोगों ने नामांकन फॉर्म लिया है।