फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कांग्रेस को फिर लगा झटका, सिद्धार्थ तिवारी भाजपा में शमिल, समर्थन में उतरे कांग्रेसी पार्षद

Fri, 20 Oct 2023 01:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

MP Election 2023: पंडित श्री निवास तिवारी की विंध्य ही नहीं प्रदेश सहित समूचे देश में अपनी अलग पहचान थी। वह सफेद शेर के नाम से मशहूर थे और पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई समेत पूर्व प्रधान मंत्री स्व. इंदिरा गांधी भी श्री निवास तिवारी की राजनीति से काफी प्रभावित थे।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए सिद्धार्थ तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच नेताओं के दल बदलने का दौर शुरू है, जिसके चलते राजनीतिक उथल पुथल मची हुई है। हाल ही में रीवा के कद्दावर नेता और सफेद शेर के नाम से मशहूर दो बार से मध्यप्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष रहे पण्डित श्री निवास तिवारी के पोते और कांग्रेस के विधायक रहें स्व. सुंदर लाल तिवारी के बेटे सिद्दार्थ तिवारी हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। सिद्दार्थ तिवारी के बीजेपी में शामिल होते ही रीवा की राजनीति में बड़ा सा भूचाल आ गया और कांग्रेस की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। श्री निवास तिवारी एक पक्के कांग्रेसी थे और प्रदेश में कांग्रेस की नींव मजबूत करने में तिवारी परिवार का अहम योगदान था।  
विज्ञापन


पार्षद समेत कई कांग्रेसी छोड़ सकते हैं पार्टी
कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी के बीजेपी में जाते ही कांग्रेस की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलता दिखाई दे रहा है. कांग्रेस की मुश्किलें अभि घटी नही है वह इस लिए क्योंकि की सिद्दार्थ तिवारी के बीजेपी में शमिल होने से ठीक पहले रीवा में कांग्रेस पार्टी के तिवारी परिवार से जुड़े सिद्दार्थ तिवारी के समर्थक वार्ड क्रमांक 26 के वर्तमान कांग्रेस पार्षद स्वतंत्र शर्मा ने सिद्दार्थ तिवारी के समर्थन में पार्टी को अपना त्याग पत्र सौंप दिया था जिसके बाद एक कर कई कांग्रेसी नेताओं ने इस्तीफों की झड़ी लगा दी थी।



बीते दिनों कांग्रेस नेता सिद्दार्थ तिवारी ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था, ऐसे में उनके समर्थक स्वतंत्र शर्मा भी उनके समर्थन में अपने नेता के साथ बीजेपी में जाने की बात कह रहें है। अब इनके खेमे में सैकड़ों ऐसे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता है जो इनके साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस का हाल पहले से भी ज्यादा बेहाल होने वाला है और अगामी चुनाव में इसका अच्छा खासा खामियाजा भी कांग्रेस को भुगताना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बता दें पंडित श्री निवास तिवारी की विंध्य ही नहीं प्रदेश सहित समूचे देश में अपनी अलग पहचान थी। वह सफेद शेर के नाम से मशहूर थे और पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई समेत पूर्व प्रधान मंत्री स्व. इंदिरा गांधी भी श्री निवास तिवारी की राजनीति से काफी प्रभावित थे। श्री निवास तिवारी को लोग सफेद शेर के नाम से भी जानते थे। ठीक इसी तरह श्री निवास तिवारी के पुत्र स्व. सुंदर लाल तिवारी भी एक कट्टर कांग्रेसी नेता थे लेकिन 2023 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट बंटवारे ने कांग्रेस का बना बनाया समीकरण बिगाड़ कर रख दिया।

पार्टी नेताओं से नाराज होकर छोड़ा कांग्रेस का हाथ
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के कहने पर सिद्वार्थ तिवारी ने रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन पार्टी वरिष्ठ नेताओं के रवैए से नराज और टिकट न मिलने की भनक लगते सिद्धार्थ तिवारी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ा और बीजेपी का दामन थाम लिया। सिद्दार्थ तिवारी ने बीते दिनों सीएम शिवराज के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिसके बाद कांग्रेस को रीवा से बड़ा झटका लगा। सिद्वार्थ तिवारी के समर्थक, सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ जल्द ही बीजेपी के खेमे में जा सकते हैं। पंडित श्री निवास तिवारी और उनके पुत्र सुंदर लाल तिवारी के स्वर्गवासी होने के बाद रीवा से कांग्रेस का अस्तित्व ही गर्त में चला गया था। पिता और दादा की विरासत को संभाल कर रखने वाले सिद्दार्थ तिवारी भी अब भाजपा के हो गए हैं। ऐसे में रीवा से कांग्रेस की स्थिती अब बद बदतर होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें